राजगढ़: राजगढ के अटल सेवा केन्द्र में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई, एसडीएम और विधायक मनोज न्यांगली के बीच हुई हल्की नोकझोंक
Rajgarh, Churu | Jun 11, 2026 राजगढ में पंचायत समिति स्थित अटल सेवा केंद्र में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक मनोज न्यांगली ने नाराजगी व्यक्त की।जनसुनवाई उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में होनी थी,लेकिन विधायक के पहुंचने पर उपखंड अधिकारी सहित अधिकांश विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिले, देरी से पहुंचने पर विधायक न्यांगली ने नाराजी जताई।