धोरैया: चलना मोड़ के समीप अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से जख्मी
Dhuraiya, Banka | Apr 10, 2026 चलना मोड़ के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात बोलेरो द्वारा ठोकर मारकर फरार हो गया. घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. एंबुलेंस की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को दिन के करीब 10 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जख्मी युवक की पहचान मकेशर गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है.