Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

कुतुबपुर डुमरी गोलीबारी: घटनास्थल पर पहुंचे एसपी शुभांक मिश्रा, जांच तेज करने का निर्देश हाजीपुर/वैशाली: सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन कर मामले की जानकारी ली तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोलीबारी में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। एसपी ने मामले के त्वरित एवं वैज्ञानिक अनुसंधान, घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। #Hashtags: #Vaishali #Hajipur #Bihar #BiharPolice #VaishaliPolice #ShubhankMishra #Firing #CrimeNews #BreakingNews #YoungIndiaNews #BiharNews #PoliceAction

Hajipur, Vaishali | Jul 30, 2026