थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला जय किशन निवासी आरक्षी काशी यादव का शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सहारनपुर में तैनात काशी यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। काशी का पूरे विधि विधान और राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार हुआ।