वैर: भरतपुर में भीषण गर्मी में रामवीर की पहल, पोखर भरकर प्यास बुझा रहे हैं
Weir, Bharatpur | Apr 30, 2026 भरतपुर जिले में गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है। इस बीच भुसावर क्षेत्र के नगला बुर्जा निवासी रामवीर ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने निजी खर्चे पर बोरिंग कर पाइपलाइन के माध्यम से पोखर को भरना शुरू किया है। प्रतिदिन पानी चलाकर वे पशु-पक्षियों की प्यास बुझा रहे हैं।