कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने लगभग ₹29 लाख की स्मैक व चोरी की बाइक के साथ जंधेड़ी निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई जितेंद्र कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तस्कर को 143 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शादाब निवासी गांव जंधेड़ी कैराना है।