प्रतापगढ़। पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्र प्रतापगढ़ में आदिवासी वाहन चालकों एवं सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवारों की समस्याओं को लेकर भील प्रदेश वाहन चालक मोर्चा, राजस्थान इकाई द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व दशहरा मैदान से टेम्पो रैली निकालकर मिनी सचिवालय तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।