सुपौल: आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 130 और 334 पर गोद भराई के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Supaul, Supaul | Nov 7, 2025 आज शुक्रवार के दोपहर करीब 12 बजे सुपौल के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 130 एवं 334 पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम के अवसर पर मतदाता जागरूकता गतिविधि संचालित की गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें आगामी 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।