देवास। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बी.एससी. बायो के BFSI (बीएफएसआई) कोर्स की पिछले दो वर्षों से परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने मंगलवार को देवास स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (के.पी. कॉलेज) के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के सामने पाड़े के सामने बीन बजाकर विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने छात्रों से परीक्षा शुल्क सहित अन्य फीस तो नियमित रूप से वसूल ली, लेकिन पिछले दो वर्षों से बीएफएसआई कोर्स की परीक्षा आयोजित नहीं कराई। इससे इस कोर्स के सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। परीक्षा नहीं होने के कारण छात्र न तो अगली शैक्षणिक प्रक्रिया पूरी कर पा रहे हैं और न ही रोजगार के अवसरों का लाभ उठा पा रहे हैं।
एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि जब विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित ही नहीं कर रहा है, तो छात्रों से फीस वसूलना पूरी तरह अनुचित है। संगठन ने मांग की कि लंबित परीक्षाओं का कार्यक्रम तत्काल घोषित किया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई और छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas