गिरिडीह: मकतपुर के बांग्ला स्कूल समेत विभिन्न काली पूजा स्थलों से मां काली की मूर्ति का विसर्जन किया गया
मकतपुर के बांग्ला स्कूल समेत विभिन्न काली पूजा स्थलों से शनिवार शाम 6 बजे के बाद से मां काली की मूर्ति को विसर्जन के लिए निकाला गया। इस दौरान बांग्ला स्कूल में सिंदूर खेल का विहंगम दृश्य देखा गया। महिलाए एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और मां के प्रतिमा में खोईछा भरने के बाद मां को विदाई दी।