गिरिडीह: गांडेय के बुद्धूडीह में कुएं में गिरने से महिला की मौत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
गांडेय के बुद्धूडीह निवासी खुशबू कुमारी शुक्रवार शाम 4 बजे कुएं में गिर गई। आनन फानन में उसे कुएं से निकाल कर सदर अस्पताल लाया जाने लगा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालाकि तुरंत ही इसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।