छतरपुर नगर: ग्राम विक्रमपुर में सूने घर में चोरी, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप; एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी किशोर अहिरवार ने आज 27 जुलाई दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सूने घर में हुई चोरी की शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 18 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने घर का गेट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से सोने की वादी, जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी होने का आरोप है।