⏩खुशियों की दास्तां
⏩पीएम स्वनिधि योजना से कमलचंद का बढ़ा व्यवसाय, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
⏩जिले के रणविजय चौक के पास फलों की दुकान संचालित करने वाले कोमलचंद गुप्ता के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आजीविका को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम साबित हुई है। कोमलचंद ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिसका उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय को व्यवस्थित करने में किया। समय पर ऋण चुकाने के बाद उन्हें 20 हजार रुपये का दूसरा ऋण मिला, जिसे भी उन्होंने नियत समय पर चुका दिया।
⏩ बेहतर पुनर्भुगतान के कारण अब उन्हें योजना के तहत 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है। इस राशि से उन्होंने अपनी फलों की दुकान में अधिक मात्रा में फल खरीदना शुरू किया, जिससे ग्राहकों की संख्या बढ़ी और व्यवसाय का विस्तार हुआ।
@cmmadhyapradesh
#खुशियों_की_दास्तां
Umaria, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026