धार: जिले में 5 दिवसीय दीप पर्व का हुआ समापन, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक व बाजारों में रही भीड़
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक त्यौहार भाई दूज का पर्व रविवार को सुबह करीब 11 बजे धार सहित ग्रामीण अंचल में मनाया गया। इसी के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का समापन हुआ है। भाई दूज पर बहने भाईयों के माथे पर टीका लगाकर पूजन करती हैं, इस दिन भाई अपनी बहनों के घर दूज मनाने के लिए पहुंचते हैं, पूरे दिन भाईयों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।