धार: नालछा के राम पालकी धाम दशहरा मैदान में पाड़े दंगल का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
नालछा के रामपालकी धाम दशहरा मैदान में पाडे दंगल का आयोजन किया गया। दंगल देखने बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे। बता दे कि प्रतिवर्ष इसी तरह का पाड़े का दंगल नालछा में होता है, जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण यहां पहुंचते हैं और दंगल देखते हैं। जिसमें अलग-अलग दल के पाड़ो का दंगल होता है। शनिवार शाम 7:00 अखिलेश ने जानकारी दी।