धार: गोपालकृष्ण गौशाला दसई में गोवर्धन पूजन का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक हुए शामिल
धार जिले की गोपालकृष्ण गोशाला दसई में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धार जिलापंचायत अध्यक्ष सरदारसिह मेडा शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रताप ग्रेवाल ने की। कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य कु. गायत्री राजपुरोहित सहित अन्य मंचासीन रहें।