धार: जिले के युवाओं के लिए पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना में आवेदन का मौका, व्यवसाय के लिए मिलेगा लोन
मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना संचालित की जा रही है। इसमें पात्र हितग्राहियों को उद्यम स्थापित करने के लिए ब्याज अनुदान सहित कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार उद्यम योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्योग इकाई के लिए लोन दिया जाएगा।