बीकानेर: 500 रुपये के विवाद में मारपीट मामले में कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास से आरोपी को बरी किया
जामसर थाना क्षेत्र के खारा स्थित राजस्थान दाल मिल में 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए मारपीट के मामले में कोर्ट ने आरोपी कपिल सिंह को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया है। सेशन न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता ने यह फैसला सुनाया। मामला 25 जून 2018 की रात का है, जब दाल मिल के गेट पर कहासुनी के बाद लाठी-सरिए से हमला किया गया था। घायल को पीबीएम अस्