नरपतगंज: पुलिस ने गढ़िया से एक युवक को हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा गढिया वार्ड संख्या 16 में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में नरपतगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने युवक के पास से एक पिस्टल आठ जिंदा कारतूत दो मैगजीन व एक खोखा बरामद कर लिया।