सासनी: छोटी किंदौली में घर में घुसकर दबंगो ने महिला के साथ कि मारपीट, फायरिंग का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Apr 29, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के गांव छोटी किंदौली में घर में घुसकर एक महिला उसन वानो पत्नी राज़ुद्दीन के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान दबंगो पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा दी गई इलाका पुलिस से घटना की शिकायत की गई। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।