💥 उमरिया के उत्कृष्ट विद्यालय के सामने देर रात एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पेड़ की चपेट में आने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं बिजली विभाग भी बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने में जुटा हुआ है।
#Umaria #BreakingNews #TreeFall Electricity #mpnews #madhyapradesh