पीलीभीत: सुखदासपुर के पास ई-रिक्शा पलटने से आठ लोग घायल, सीएचसी से मासूम बच्चे को जिला अस्पताल किया रेफर
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा के रहने वाले इसरार की पत्नी रवीना अपने 3 वर्षीय पुत्र मुशाहिद और जेठानी नसीम बेगम सहित लगभग आठ लोग ई रिक्शा से शादी समारोह से घर बापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालक लापरवाही व तेज गति से चला रहा था। ई रिक्शा पलटने से सभी लोग घायल हो गए। जिसमें मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।