चीनोर: पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव पहुंचे कथा स्थल, व्यास पीठ का पूजन कर लिया आशीर्वाद
छोटी झाऊ स्थित सिराधना बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह यादव कथा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने व्यास पीठ का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परीक्षित परिवार का सम्मान किया।