मिर्ज़ापुर: गैंग लीडर रमेश चंद ओझा और गैंग के 2 अन्य सदस्यों की अवैध रूप से अर्जित 4 करोड़ की अचल संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क
बताते चले कि मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकार नगर विवेक जावला थाना अध्यक्ष विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर रमेश चंद ओझा पुत्र जयदेव ओझा निवासी हरना की गली तुलसी चौक व दो अन्य सदस्य राकेश कुमार सरोज व बबलू भारती की ग्राम टाड़ कंतित में स्थित लगभग चार करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया