हनुमानगढ़: जंक्शन की नई धानमंडी क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात, चोरों ने एलईडी व सोने के टॉप्स सहित सामान चुराया
जंक्शन की नई धानमंडी क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर से एलईडी, सोने के टॉप्स और नए कपड़ों से भरे बैग चोरी कर ले गए। जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरदेवसिंह संधू (75) पुत्र विचित्रसिंह संधू ने जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।