सीकर: जयपुर बीकानेर बाईपास पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sikar, Sikar | Mar 25, 2024 सीकर के जयपुर बीकानेर बाईपास पर सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हुआ था । सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है ।सदर थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।