मेहदावल: निबियहवा पोखरा के पास तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर नाथनगर स्थित निबियहवा पोखरा के पास सोमवार को तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज