सकरा: केशोपुर गांव के वार्ड 8 में चोरों ने एक घर से ₹50,000 नकद समेत ₹4 लाख की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के वार्ड आठ में एक घर से चोरों ने नकद 50 हजार समेत चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर पीड़ित ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे में शिकायत दर्ज कराई गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी किसान महेश राय ने पुलिस को बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे।