अरनोद: अरनोद में दशहरा पर्व पर पहली बार होगा तीन पुतलों का दहन
अरनोद के महाराणा प्रताप स्टेडियम में मंगलवार शाम 71 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। नगर पालिका गठन के बाद यह आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आतिशबाजी और लाइटिंग भी मुख्य आकर्षण रहेंगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।