बटियागढ़: बंधा चेकपोस्ट पर बाइक चालक से ₹1.13 लाख नकदी किए गए जब्त, SST दल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दमोह पन्ना ज़िले की सीमा पर बंधा चेक पोस्ट पर SST टीम व पुलिस की लगातार कार्यवाहीयां जारी है, आज यंहा चेकिंग के दौरान बाइक क्रमांक mp34 md 1296 के चालक भावमेश खरे पिता उमा खरे निवासी ककरा जिला पन्ना से 1 लाख 13 हजार रूपए जब्त किए गए,नकद राशि के सम्बंध मौके पर कोई प्रमाण नही दे पाए जिससे दल ने जब्ती कार्यवाही की,जिसमे प्रभारी अखिलेश तिवारी आदि की भूमिका रही