पटना ग्रामीण: कदमकुंआ थाना क्षेत्र से भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कदमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 4:49 पर जानकारी देते हुए सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि मंगलवार की रात में शिबू डेयरी पार्क रोड में छापेमारी कर भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।