पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले ने छेड़छाड़ किया है। इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इधर, अकलतरा पुलिस ने बम्हनीन गांव से आरोपी प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।