नवाबगंज: पति परदेश में, देवर संग दो बच्चों की मां फरार! नवाबगंज गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने कराई घर वापसी
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने ही देवर के साथ घर छोड़कर फरार हो गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर नौकरी करता है, जबकि वह बच्चों के साथ घर पर रहती थी। इसी दौरान महिला और देवर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।