कोल: शहर में नगर निगम के दावों की खुली पोल, भीषण ठंड में खुले आसमान में ठिठुर रहे लोग, अलाव की नहीं कोई व्यवस्था
Koil, Aligarh | Jan 7, 2026 शहर में नगर निगम के दावों की फिर एक बार पोल खुल गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय सर्दी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भी प्रदेश भर में भीषण सर्दी में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी कड़कड़ाती ठंड में शहर की किसी चौराहे पर नगर निगम ने अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है।