कोल: जिले में समायोजन में हुई त्रुटियों के विरोध में अलीगढ़ में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Jan 7, 2026 जिले में शिक्षकों के समायोजन में हुई त्रुटियों का अलीगढ़ में उत्तर प्रदेशिय शिक्षक संघ के द्वारा विरोध किया गया है। शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ो की तादात में शिक्षक बुधवार को कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। इस दौरान शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।