बांदा: मेडिकल कॉलेज में ADG की मौजूदगी में साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन, मंडल भर के पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित
Banda, Banda | Dec 19, 2025 बांदा के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ADG जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता शामिल हुए। वहीं इस कार्यशाला में पूरे मंडल के पुलिस अधिकारियों समेत सैकड़ो पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। तो वहीं स्कूली बच्चे व स्थानीय लोग भी यहां पर मौजूद रहे। जहां पर दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट के द्वारा इन लोगों को साइबर प्रशिक्षण दिया गया।