बांदा: पपरेंदा गांव में पेड़ की डगाल गिरने से खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Dec 19, 2025 बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा गांव में पेड़ की डगाल गिरने से पेड़ के नीचे खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। वही डॉक्टर ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक बच्चा बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंगवारा गांव निवासी था।