दरियापुर: भवन निर्माण में अनियमितता से भड़के ग्रामीणों ने ढोंगहा विद्यालय में काम रुकवाया
शनिवार को एक बजे दरियापुर अंचल क्षेत्र के ढोंगहा विद्यालय में चल रहे भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य को तत्काल रोककर जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया है और न ही कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण में बालू की जगहमिट्टी का उपयो