डिंडौरी: नयेगांव की महिला के पति की महाराष्ट्र में तालाब में डूबने से मौत, महिला ने प्रशासन से लगाई गुहार
डिंडोरी जिले के नयेगांव निवासी महिला के पति की महाराष्ट्र में मजदूरी के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई जिसके चलते पीड़ित महिला ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आर्थिक मदद को लेकर गुहार लगाई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला का पति मजदूरी का काम करने महाराष्ट्र गया था उसी दौरान तालाब में डूबने से महिला के पति की मौत हो गई ।