भरगामा: दो फीट जमीन के विवाद में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में
भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत के वार्ड संख्या 2 में बुधवार की सुबह महज दो फीट जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत मे लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।