छतरपुर: इमलिया के जमीन विवाद में झूठा फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया से पहुंचे ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पीड़ित के भाई पुष्पेंद्र द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उनके भाई विनोद कुमार द्विवेदी को एक महिला द्वारा झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि जमीन विवाद में कानूनी मदद करने के कारण रंजिशवश किया।