बिजावर: बिजावर मॉडल स्कूल में प्रवेश उत्सव, विद्यार्थियों को किताबें और साइकिलें वितरित की गईं
बुधवार दोपहर 1:30 बजे बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने बिजावर के मॉडल स्कूल में मध्यप्रदेश सरकार के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को किताबें और साइकिलें वितरित की गईं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं।