पांडू: पांडू में एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; रसोईघर जलकर खाक
Pandu, Palamu | Jul 14, 2026 पलामू जिले के पांडू प्रखंड के फुलिया गांव में मंगलवार देर शाम 7:00 बजे उपेंद्र कुमार प्रभाकर के घर एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा रसोई घर में रखें सभी सामानों को जलाकर राख कर दिया। अग्निशमन के आने में देरी होने के बाद ग्रामीणों के सूझबूझ से आंख पर काबू पा लिया गया।