औराई: औराई के सलौली में आपसी विवाद में मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
थाना क्षेत्र के ससौली निवासी मो. नसीमुद्दीन उर्फ हजारी कुरैशी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर उसने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें गांव के तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद में तीनों आरोपित लोहे की रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव में आयी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।थानाध्यक्ष रूपक कुमार जांच की जा रही है।