बदायूं: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से केक काटकर मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूँ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सपा नेताओं ने केक काटकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण करने का संकल्प भी लिया।