मंझनपुर: सरसवां ब्लॉक क्षेत्र की गौशालाओं का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, अव्यवस्था देख हुए नाराज
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के सरसंवा ब्लॉक क्षेत्र की गौशालाओं का तहसीलदार मंझनपुर ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मानक के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। सभी प्रधानों और सचिवों को चेतावनी दिया है कि दोबारा गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।