मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कौशाम्बी सर्किल के सीओ रहे मौजूद
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मंझनपुर, महेवाघाट पश्चिम शरीरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई इस दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए उन्होंने कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।