मंझनपुर: जिलाधिकारी ने सीवीओ को गो-आश्रय स्थलों में पेयजल, भूसा-चारा एवं धूप से बचाव की व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 एके सागर को निर्देशित किया है कि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गो-आश्रय स्थलवार नामित करते हुए 06 जून से 07 जून (02 दिवस) में जनपद के सभी स्थायी/अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में पेयजल, भूसा-चारा एवं गोवंशों को धूप से बचाव की व्यवस्था आदि मूलभूत व्यवस्थाओं की भौतिक जॉच कराकर आख्या उपलब्ध करायी जाए।