मंझनपुर: कौशाम्बी न्यायालय द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को सुनाई गई सजा, 5-5 हजार लगाया गया अर्थदंड
कौशाम्बी न्यायालय द्वारा वर्ष 2019 में थाना पुरामुफ्ती पर दर्ज मुकदमे के दो अभियुक्तों को जेल में बिताई गई अवधि (5 वर्ष 1 माह 17 दिन) के कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सजा न्यायालय एडीजे/एफटीसी द्वितीय द्वारा दो अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। वहीं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।