जमुई: जमुई जिला ने 'एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया, लगाए गए 48,624 पौधे
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 एक पेड़ माँ के नाम 3.0' अभियान में जमुई जिले ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीईओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुल 48,624 पौधों का रोपण किया है। यह उपलब्धि DM के मार्गदर्शन और स्थानीय विद्यालयों की उत्कृष्ट भागीदारी का परिणाम है। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।